Happitoes 🤞❤️
Beena Raval
Author
April 11, 2026 at 2:48 PM
31 views
खुशी कोई मिलने वाली चीज़ नहीं,
ये तो धीरे-धीरे उगती है
एक धूप भरी चाल में,
एक सच्ची मुस्कान में,
एक हल्की सी हँसी में।
जब तुम खुद को
थोड़ा सा जी लेते हो,
थोड़ा सा महसूस कर लेते हो
तभी भीतर
खुशी के हार्मोन
खामोशी से खिलने लगते हैं।
खुशी पैदा करनी पड़ती है…
जीने के छोटे-छोटे तरीकों से। 🌿❤️